बलरामपुर
समाचारवाणी
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज आज 1:30 बजे दिन में दिनदहाड़े 5 करोड रुपए मूल्य के सोने की लूट कर झारखंड की ओर तीन तीन लुटेरों के भागने की खबर के बाद पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश अग्रवाल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं एवं आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है घटनास्थल राजेश ज्वेलर्स के शोरूम में नगर वासियों की भीड़ लगी हुई है
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रामानुजगंज नगर के हृदय स्थल में स्थित राजेश ज्वेलर्स में तीन युवक घुसे और पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर लाकर और शोरूम से लगभग 8 किलो से अधिक सोना निकलवाया और सोना लेकर एक बाइक पर चले गए।तीनों युवक शास्त्र से लैस थे।ज्वेलर्स के किसी भी कर्मचारी ने विरोध करने का साहस नहीं किया।
यह दुकान वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद राजेश सोनी की है, एवं उनकी एक ब्रांच बलरामपुर में भी है। संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने लगातार इस दुकान की रेकी की हो और उन्हें दुकान में काम भीड़भाड़ वाले समय में सोने की लूट करना आसान लगा।रामानुजगंज पुलिस पूरी मुस्तैदी से आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। थाना प्रभारी रामानुजगंज रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल तत्परता से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।


