रायपुर
(samachar vani news)
लोक शिक्षण संचनालय रायपुर द्वारा, सचिव छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग को दशहरा और दीपावली सहित कुल मिलाकर 64 दिनों की छुट्टियों का प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा विभाग की ओर से दशहरा में 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिन की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा गया।इस प्रस्ताव पर विचार कर छुट्टी की घोषणा की जानी है। दीपावली पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर से 6 दिन की छुट्टी, शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन की छुट्टी और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिन की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा गया है।



