दरिमा एयरपोर्ट पर 72 सीटर विमान की सफ़ल लैंडिंग,सरगुजा से हवाई सफ़र की उम्मीद बढ़ी

दरिमा एयरपोर्ट पर 72 सीटर विमान की सफ़ल लैंडिंग,सरगुजा से हवाई सफ़र की उम्मीद बढ़ी

samacharvani.com
0

  •  अंबिकापुर में 72 सीटर विमान की दरिमा एयरपोर्ट पर हुई सफल लैंडिंग, दरिमा से जल्द शुुरु हो सकती है हवाई सेवा
  •  मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा पर उतरा 72 सीटर विमान, 20 मिनट बाद फिर लौटा, अलायंस एयर का था विमान




अंबिकापुर

(समाचारवाणी) 

 मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा में मंगलवार को 72 सीटर विमान की सफल लैंडिंग  हुई। यह विमान अलायंस एयर का था। करीब 20 मिनट तक यहां खड़ा रहने के बाद विमान टेक ऑफ हो गया। ऐसे में सरगुजा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जल्द ही हवाई सेवा शुरु होने के संकेत मिल रहे हैं।

मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से हवाई सेवा शुरु होने का इंतजार सरगुजा वासियों को लंबे समय से है। हवाई सेवा शुरु करने से पहले यहां जरूरी सुविधाएं विकसित  की गई है । रनवे की लंबाई भी बढ़ाई गई ताकि विमान को लैंडिंग होने में कोई परेशानी न हो। करीब 1 वर्ष पूर्व यहां विमान की सफल लैंडिंग की गई।

विमानन सेवा से जुड़े अधिकारियों ने बताया था कि लैंडिंग स्मूथ है, भविष्य में यहां से हवाई सेवा शुरु की जा सकती है। कई दिनों से चल रहे उहापोह के बीच 17 सितंबर को अलायंस एयर का 72 सीटर विमान  यहां उतरा।



रायपुर-वाराणसी-दिल्ली-भुवनेश्वर रूट के कनेक्टिविटी की संभावना

72 सीटर विमान ने दोपहर 2.50 बजे लैंडिंग की। करीब 20 मिनट यहां ठहरने के बाद विमान 3.10 बजे टेक ऑफ कर गया। विमान के सफल लैंडिंग  के बाद अंबिकापुर से रायपुर, वाराणसी व दिल्ली रूट के कनेक्टिविटी की संभावना जताई जा रही है। रूट फाइनल होते ही दरिमा एयरपोर्ट में टिकट काउंटर शुरु कर दिया जाएगा। आज एयरपोर्ट में सफल ट्रायल के बाद अंबिकापुर नगर वीडियो सहित सरगुजा बलरामपुर सूरजपुर क्षेत्र के नागरिकों में खुशी देखी गई और इस सफल ट्रायल के बाद महानगरों तक शीघ्र ही हवाई सेवा सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है,


(Samachar vani news) 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)