उल्टी दस्त से एक की मौत, कई प्रभावित

उल्टी दस्त से एक की मौत, कई प्रभावित

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर 

(Samachar vani news) 

ग्राम जगदीशपुर में उल्टी-दस्त की बीमारी फैलने और एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर आज पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव रायपुर से अम्बिकापुर ट्रेन से पहॅुंचने के उपरांत तत्काल ग्राम जगदीशपुर पहॅुंच वहां की स्थिति का जायजा लिए । विगत 1 सप्ताह से लगातार जगदीशपुर में उल्टी-दस्त की बिमारी के फैलने की शिकायत आ रही थी। उल्टी-दस्त के कारण गांव के बैसाखू राजवाडे की मौत भी हो गई। गांव में करीब 24 लोगों को उल्टी दस्त होने की जानकारी मिली है। उन्होंने प्रभावितों के घर जाकर उनसे मुलाकात की एवं उन्हें पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है। उन्होंने प्रशासन को यह सलाह दी है कि गांव के हैण्डपम्प एवं पेयजल से संबंधित अन्य स्त्रोंतों के जल का परीक्षण कर संक्रमित स्त्रोतों का प्रतिबंधित करें। साथ ही उन्हांेने यह भी कहा है कि स्वास्थ विभाग गांव में कैम्प लगाकर लोगों का इलाज करे।







मैनपाट में पीड़ित परिवार से मिले जनप्रतिनिधि 

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य श्री सुनील बखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपाट श्री बलराम यादव एवं श्री राम नारायण पटेल ने ग्राम पंचायत परपटीया के हर्राढोढ़ी पहुंच कर टिकाकरण से बच्चें की मौत मामले में परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधाया तथा मामले की पूरी जानकारी ली।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)