जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद ज़ारी

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद ज़ारी

samacharvani.com
0





जशपुर 

(समाचारवाणी) 


पूछताछ में गुलाब राम ने बताया कि आस्ता थाना क्षेत्र का एक गौ-तस्कर उससे 02 नग गौ-वंश 08 हजार रू. में खरीदा है, उसे एवं दिनेश तिग्गा को गौ-तस्कर ने कहा कि वह और मवेशी की खरीदी किया है, ग्राम खड़कोना तक तुम दोनों लेकर आओ, दोनों को 500-500 रू. दूंगा। तुमलोगों को कोई शक नहीं करेगा, वहां से मैं गौ-वंश को बिर्री (झारखंड) ले जाउंगा। यह कहने पर गुलाब राम एवं दिनेश तिग्गा दोनों कुल 13 नग मवेशियों को हांकते, पीटते क्रूरतापूर्वक सन्ना क्षेत्र से जंगली रास्ता में होते हुये नडार जंगल के पास पहुंचे थे। आरोपियों का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपीगण गुलाब राम उम्र 28 साल एवं दिनेश तिग्गा उम्र 25 साल दोनों निवासी चिरवाडांड़ थाना सन्ना, को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. अमरबेल मिंज, प्र.आर. सुरेश गौर, प्र.आर. संदीप तिग्गा, प्र.आर. कोसमोस बड़ा, आर. जगनारायण राम, आर. अबिज मिंजएवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।      

 पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि  "आज प्रातः में थाना आस्ता द्वारा नडार जंगल से तस्करी की जा रही 13 नग मवेषियों को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, मुख्य आरोपी फरार है, जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।"


(Samachar vani web news, Ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)