श्री गणपति महा आरती में शामिल हुए गृह मंत्री विजय शर्मा

श्री गणपति महा आरती में शामिल हुए गृह मंत्री विजय शर्मा

samacharvani.com
0

 




अंबिकापुर (सरगुजा)

समाचारवाणी 

श्री गणपति धाम (माँ महामाया पहाड़ ) अम्बिकापुर में  बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति अंबिकापुर द्वारा आयोजित "श्री गणपति महाआरती" में उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।इन्होंने इस अवसर पर गणपति उत्सव के आयोजन की सराहना की।इन्होंने श्री गणपति देव के दर्शन कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

 इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, राजा पांडे, ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, आलोक दुबे,कमलभान सिंह, अखिलेश सोनी, ओमप्रकाश जायसवाल,भारत सिंह सिसोदिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्त्ता, और बड़ी संख्या में आयोजन समिति सदस्य, नगरवासी, ग्रामीण उपस्थित रहे। श्री गणपति धाम में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने पूजा स्थल पर आकर्षक सजावट और दर्शन, प्रसाद, भंडारा व्यवस्था की है।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)