राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति राजपुर एवं नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कल देर रात मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्थानीय गेउर नदी में विसर्जन किया गया। बैंड बाजे आतिशबाजी नाच गाने के साथ विसर्जन यात्रा में पुष्प वर्षा भी की गई। दुर्गा पूजा आयोजन समिति सदस्यों द्वारा राजपुर मुख्य मार्ग पर शाम को शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में राजपुर के नागरिकों, महिलाओ, युवा वर्ग ने भाग लिया। भक्ति गीत के साथ सभी माँ दुर्गा प्रतिमा गेउर नदी के जल में प्रवाहित की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे।
विसर्जन के दौरान समिति अध्यक्ष सुरेश सोनी, संजय सिंह,महेंद्र अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, राजेश पांडे, ,मनोज बंसल,प्रमोद ठाकुर, राकेशनाथ तिवारी, संतोष सोनी, राजेश यादव, सहित समिति सदस्य, युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे।




