जर्ज़र सड़क के खिलाफ नागरिकों, दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

जर्ज़र सड़क के खिलाफ नागरिकों, दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

samacharvani.com
0

.. सड़क न बना तो परेशान नगरवासी 26 अक्टूबर से करेंगे चक्का ज़ाम 



 राजपुर (बलरामपुर) 

 (समाचारवाणी)

राजपुर मुख्य मार्ग के निवासियों एवं व्यापारियों ने वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में आज एसडीएम कार्यालय राजपुर पहुंचकर ज्ञापन सौंप कर अभिलंब मुख्य सड़क बनाने की मांग की है. राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. मुख्य मार्ग में उड़ने वाली धूल से आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है.

 दुकानों में धूल घुसने से व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है. राजपुर मुख्य मार्ग में धूल का गब्बर उड़ने से स्वास्थ्य एवं अन्य बीमारियां नागरिकों, महिलाओं,बच्चों को हो रही है. अंबिकापुर राजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच राजपुर मुख्य मार्ग में स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं जिन्हें धूल के गुबार का सामना करना पड़ रहा है. जर्जर सड़क एवं गड्ढे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुर्घटना हो रही है.राजपुर में पहले भी दुर्घटना से मौत हो चुकी है.आज राजपुर के नागरिकों ने एवं वार्ड 9 के पार्षद ने एसडीएम कार्यालय राजपुर पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम से ज्ञापन दिया है. इस ज्ञापन में यदि 24 अक्टूबर तक सड़क के पेच रिपेयर एवं डामरीकरण नहीं होता है तो डामरीकरण नहीं होने के बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन चक्का ज़ाम किया जाएगा. चक्का जाम के साथ राजपुर के नागरिक आंदोलन करेंगे.नागरिकों ने एन एच.के अधिकारियों सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन को इस आशाय की सूचना प्रेषित की है.

ज्ञापन सौपने वालों में राजन त्रिपाठी, पंकज जायसवाल , राहुल बंसल,  सिट्टू अग्रवाल, रत्नाम्बर मिश्रा,विनोद जायसवाल , विकास बंसल,आदित्य विभु जायसवाल, रवि सोनी, ,सोनू सिंह,मौजूद रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)