अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
बरियों क्षेत्र के संवेदनशील आरा बलरामपुर ग्राम में पुलिस की चुस्त व्यवस्था के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाएं शाम को धूमधाम से विसर्जित की गई।आर बलरामपुर ग्राम में उत्सव के दौरान पत्थर बाज़ी की घटना को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा एसपी बलरामपुर श्री वैभव बैंकर के निर्देश पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
एडिशनल एसपी बलरामपुर श्री शैलेश पांडे के साथ बरियों चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर ने मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली और कल सुबह से देर रात तक आरा ग्राम में पुलिस फोर्स लगी रही।शांति समिति के समन्वय से शांतिपूर्ण तरीके से मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की गई।आरा स्थित मां दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर शारदीय नवरात्र के पूरे दिनों तक समस्त धार्मिक आयोजन संपन्न किए गए।एडिशनल एसपी श्री पांडेय के मौज़ूदगी में श्रद्धालुओं, हिंदू संगठनों और आम जनों ने रैली निकाली और शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।आरा बलरामपुर के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी आपसी भाईचारे के साथ व्यवस्था में सहयोग दिया।
S.Tiwari
(Samachar vani news desk, Ambikapur)



