पुलिस कोतवाली में युवक की मौत से उबला बलरामपुर, पथराव, प्रदर्शन के बाद उपजा तनाव

पुलिस कोतवाली में युवक की मौत से उबला बलरामपुर, पथराव, प्रदर्शन के बाद उपजा तनाव

samacharvani.com
0

  


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

दस दिनों से पत्नी के लापता होने की शिकायत पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए एक युवक ने बलरामपुर कोतवाली के बाथरूम में फांसी लगा ली। फांसी पर लटकी लाश मिलने  के बाद  मृतक के परिजनों,ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। भीड़ ने थाने में नारेबाजी करते हुए रेलिंग तोड़ दिया और वाहनों को नुकसान पहुँचाया। भीड़ ने पत्थर चलाये जिससे थाने के कांच टूट गए, वाहन के कांच टूटे। सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच पुलिस ने धैर्य रखा।थाने के घेराव के दौरान उपद्रव को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर काबू पाया. फिलहाल कोतवाली परिसर और बलरामपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बलरामपुर में पुलिस कस्टडी में मौत पर बलरामपुर इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के साथ उच्च अधिकारी मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।

 जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता थी ।  इस बात की शिकायत गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर ही शक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू किया । पुलिसने केवल गुरुचंद ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी हिरासत में लिया है।इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया । कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लाश को देखने से पुलिस  ने रोका। एनएचएम के उसके साथी कर्मियों का आरोप है कि पुलिस जबरन उससे पूछताछ कर रही थी, जिससे ये घटना हुई। मौत की वजह जानने जब स्वास्थ्य अमला परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर घटना स्थल देखने को कहा। पुलिस ने मना किया तो  परिजन भड़क उठे और महिलाओ ने भी पथरबाज़ी की।उग्र भीड़ ने परिसर की रेलिंग तोड़ी और वाहनों पर पथराव किया। भीड़ कण्ट्रोल करने आंसू गैस के गोले फेकने के बाद भीड़ तितर बितर हुई।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)