बलरामपुर
(समाचारवाणी)
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र के तोरफा गांव से गायब रामशोक पाल के दस साल के बच्चे की सिर कटी लाश मिली है. बृजेश कुमार नाम का यह दस साल का बच्चा पांच दिन पहले घर के सामने खेलने के दौरान अचानक गायब हो गया था. परिजनों ने बच्चे के गुम हो जाने पर खोजबीन शुरू की. काफी देर तक बच्चे के नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.इस हत्या को अपहरण और तांत्रिक प्रयोग, निजी दुश्मनी से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
बेरहमी से हत्या कर जंगल में फेंकने से इलाके में सनसनी
बलंगी चौकी क्षेत्र के तोरफा गांव में सड़ी गली हालत में बच्चे का शव मिला है. हत्या कर शव को जंगल में फेंकने की बात कही जा रही है. लाश मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है. पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है.
ब्रजेश कुमार नाम का बच्चा बीते पांच दिनों से लापता था. परिजनों ने चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी थी. रविवार शाम हमें सूचना मिली कि बच्चे का शव जंगल में नदी किनारे पड़ा हुआ है,
मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम
बलरामपुर के बलंगी चौकी क्षेत्र में मोरन नदी के किनारे जंगल में सड़ी गली हालत में शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके.
(Samachar vani news desk, Ambikapur)


