हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार

हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर) 

(समाचारवाणी) 


अपने पडोसी पुरुषोत्तम पंडो की टांगी से मारकर हत्या करने वाले कृष्णा पण्डो पिता मनदेव पण्डो उम्र 45 वर्ष, बरियों पण्डोपारा चौकी बरियों,थाना राजपुर को आज बरियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बरियों पुलिस को सूचना मिली कि पुरषोत्तम पण्डो निवासी बरियों पण्डोपारा को कृष्णा पण्डो ने टांगी से मारकर हत्या कर दिया  प्रार्थिया आरती पण्डो पति परषोत्तम पण्डो से पूछताछ किया गया जो घटना के बारे में बताई कि दिनांक 28.10.2024 को प्रार्थिया अपने पति व बच्चों के साथ में खाना पीना खाकर सो रही थी कि रात्रि करीब 9.30 बजे आरोपी कृष्णा पण्डो इसके घर गया और तम्बाखू दो कहकर दरवाजा खोलवाया।तब यह जगी और अपने पति को जगाई और दरवाजा खोली। उसी समय कृष्णा पण्डो इसके घर के अन्दर घुस गया और परछी में रखा हुआ लोहे का टांगी को उठा लिया और इसके पति को गले में हत्या करने की नियत से 2-3 बार वार किया जिससें इसके पति के गला में गहरा चोट आया और वही उसकी मौत हो गई। आरोपी को तलाश किया गया जो गांव में मिला।उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर कथन लिया गया जो घटना दिनांक से 8-10 दिन पहले मृतक से दशकर्म में वाद विवाद होने से मृतक के द्वारा गाली गलौज करने से दुखी था।उसी रंजिश पर से घटना दिनांक को मृतक के घर में रखे लोहे के टांगी से मारकर हत्या करना काबूल किया। सम्पूर्ण विवचेना पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध का घटित करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. सुभाष कुजूर, उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े सउनि कृपानिधान पाण्डेय, सउनि मुन्ना राम टोप्पो, प्रधान आरक्षक, अजय किस्पोट्टा, प्रदीप यादव, प्रमोद यादव आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, रामगोपाल, राममुरत यादव शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)