मुख्यमंत्री को आईना दिखाने जा रहे युवक कांग्रेसी, कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुख्यमंत्री को आईना दिखाने जा रहे युवक कांग्रेसी, कार्यकर्ता गिरफ्तार

samacharvani.com
0


बलरामपुर

(समाचार वाणी) 

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीरज तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजपुर में होने वाले कार्यक्रम में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री को आईना देकर प्रदेश की सुस्त सरकार के कार्यप्रणाली एवं बदहाल कानून व्यवस्था, ख़राब सड़क का विरोध दर्ज कराने जिले भर से निकले युवा कांग्रेस एनएसयूआई के पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार करके थाना में बैठाया गया। 



जिले भर से निकले पदाधिकारियों कुसमी, शंकरगढ़, राजपुर, बरियों के थाना, चौकी में सुबह से शाम तक बैठा कर रखा गया मुख्यमंत्री के राजपुर से कार्यक्रम समापन करके जाने के बाद सभी को छोड़ा गया। गिरफ्तार होने वालों में राजपुर से प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रूपेश यादव, आलोक सिंह, देवबली टेकाम, पंकज यादव, विकाश यादव, पंकज जयसवाल, शंकरगढ़ से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव, बरियों से ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, दया सागर सिंह, मुनेश राम, भुवनेश्वर सिंह, पिंटू रवि, राम सागर, मिनेश कुमार, ओमप्रकाश, कुसमी से युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुज्जसम नज़र, प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर,मनउवर हुसैन शामिल रहे।







जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रेस नोट ज़ारी कर कहा है की यह अराजक और भयावह स्थिति है प्रजातंत्र में प्रशासनिक बर्बरता का इससे घृणित नमूना और कुछ नहीं हो सकता, प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासियों की व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है प्रदेश भर में वर्तमान स्थिति अति अराजक हो गई है शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन का भी जगह अगर प्रजातंत्र में भाजपा नहीं चाहती है तो फिर ऐसे में प्रजातंत्र की और नागरिकों अधिकारों के रक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)