विश्व एड्स दिवस पर हुईं संगोष्ठी

विश्व एड्स दिवस पर हुईं संगोष्ठी

samacharvani.com
0

 



रायपुर 

(समाचारवाणी)

 राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर  के सहयोग से   चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना  भाटापारा जो बलौदाबाजार-भाटापारा के द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा समुदाय के लोगों के साथ संगोष्ठी  आयोजित कर  एचआई वी/ एड्स विषय जागरूक किया गया। 



परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में निर्णय लिया गया कि परियोजना  क्षेत्र के  ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूल,  कालेज, शहरी एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों में विश्व एड्स दिवस 2024के अवसर एचआईवी/एड्स  के संबंध में जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान संचालित किया जायेगा।विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अन्य विभागों में शहरी थाना, ग्रामीण थाना, ट्रैफिक पुलिस, रेल्वे पुलिस, वाणिज्य विभाग में रेड रिबन लगाकर एचआईवी / एड्स के विषय पर जानकारी दिया गया। एडिशनल एस पी हेमसागर सिदार, थाना निरीक्षक परिवेश तिवारी एवं समस्त स्टॉफ शहरी थाना भाटापारा, ग्रामीण थाना पुष्पा राठौर ए एस आई एवं समस्त स्टॉफ, रेल्वे पुलिस उदय राय साहू, सरिता साहू, अजय टेकाम एवं समस्त स्टॉफ  को रेड रिबन लगाकर एचआईवी/एड्स के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परियोजना प्रबंधक दाशोदी सिंह, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी दशोदा साहू, परामर्शदाता सुलोचना देवांगन, आउटरीच वर्कर प्रियंका मेश्राम, अनिता लहरे पैरालिगल वालेंटियर अशोक श्रीवास्तव एवं नरेन्द्र देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)