राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी )
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था और किसानों की समस्या के निराकरण हेतु राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अनुभागीय अधिकारी राजपुर को को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज सौंपा है। ज्ञापन में ब्लॉक कांग्रेस ने बताया है कि राजपुर के धान खरीदी केंद्रों में सरकार की नीतियों में कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। कांग्रेस ने इसके पूर्व धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठजन और पदाधिकारी किसान द्वारा खरीदी जा रही धान को देखने खरीदी केंद्रों पर गए थे। उन्हें किसानें की परेशानियों की जानकारी हुई जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात बरदाना की कमी सामने आई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया है कि टोकन की व्यवस्था अव्यावहारिक है,और किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों से डेढ़ से 2 किलो धान अधिक तौला जा रहा है सोसाइटियों में धान की उठाव नहीं हो रही है,और धान के बुरे जाम है।अनवरी रिपोर्ट की व्यवस्था के अनुसार धान खरीदने जाने से 21 किवंटल के हिसाब से किसानों का पूरा ध्यान नहीं खरीदा जा रहा है।सरकार की घोषणा थी कि 72 घंटे में किस के खाते में पैसा आएगा परंतु किसान के खाते में 2300 रुपए प्रति क्विंटल रकम आ रहा है।कई किसानों के खातों में हफ्तों तक रकम नहीं आया है जबकि सरकार ने 3100 रुपए एक मुश्त देने का वादा किया था।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह सहित बृजेश मिश्रा, राम सुंदर यादव, राहुल भारती बसंत राम, सजीवन राम अशोक गुप्ता सहित अन्य किसान मौजूद थे।



