रीना गिरी हत्याकांड में ससुर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रीना गिरी हत्याकांड में ससुर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

samacharvani.com
0

 


 बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

झारखंड के गढ़वा जिले के कोयल नदी किनारे मिली रीना गिरी के लाश के मामले में झारखंड पुलिस ने खुलासा कर दिया है,और इस मामले में रीना के ससुर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञातव्य है कि बलरामपुर जिले में 29 सितम्बर को रीना गिरी अपने ससुराल संतोषीनगर ने लापता हो गई थी और 30 सितंबर को  गढ़वा के कोयल नदी के किनारे अज्ञात महिला की लाश मिली थी जिसके झारखंड पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए उस अज्ञात शव की शिनाख्त में जुटी हुई थी। इधर रीना के पति गुरु चंद ने  बलरामपुर कोतवाली में रीना के गुशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,और बलरामपुर पुलिस रीना के गुमशुदगी के मामले में जांच जुटी हुई थी।इसी बीच पुलिस ने रीना के पति गुरु चंद ,ससुर शांति मंडल,और गांव के ही रमेश मंडल से पूछताछ कर रही थी।

क्या है मामला..

24 अक्टूबर को गुरु चंद मंडल ने बलरामपुर कोतवाली के वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।इसके बाद गुरु चंद के परिजनों ने पुलिस के द्वारा गुरु चंद की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बलरामपुर थाने में तोड़फोड़ किया था,और पुलिस पर पथराव भी किया था। बलरामपुर जिला मुख्यालय में लगभग 3 दिनों तक शांति भंग की स्थिति भी निर्मित हो गई थी।वही थाने में आत्महत्या के मामले में न्यायिक जांच जारी है,और बलरामपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत एक आरक्षक को निलंबित किया गया था जबकि थाने में पदस्थ 8 जवानों को लाइन अटैच कर दिया गया था।

इधर इस हो हंगामे के घटनाक्रम के बीच रीना के भाई बदला गिरी ने गढ़वा जाकर 30 सितंबर को मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त अपनी बहन रीना गिरी के रूप की थी..जिसके बाद झारखंड पुलिस ने रीना के ससुर शांति मंडल,रमेश मंडल ,लतिका मंडल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था..और पुलिस ने इस मामले में खुलासा कर दिया है।गढ़वा एसडीओपी नीरज कुमार का कहना हैकि रीना की हत्या की मुख्य वजह पारिवारिक कलेश रही।उन्होंने कहा कि रीना की हत्या में उसके पति गुरु चंद की भूमिका भी रही।

बरामद सामान

# घटना में प्रयुक्त होन्डा अमेज कार जिसका रजि० नं0- CG30F3479

 # 02 मोबाईल फोन।

गिरफ्तार आरोपी 

01. रमेश मंडल, पिता स्व० जितेन्द्रनाथ मंडल, सा० जवाहरनगर, थाना बलरामपुर, जिला- बलरामपुर (छत्तीसगढ)।

02. शांती मंडल, पिता स्व० सतीश मंडल, सा०- सतोषीनगर , थाना- बलरामपुर, जिला- बलरामपुर (छत्तीसगढ)।

03. लतिका मंडल, पति रमेश मंडल, सा० जवाहरनगर, थाना बलरामपुर, जिला- बलरामपुर (छत्तीसगढ)।

04. बीरा लकडा, उम्र- 55 वर्ष, पे०- गुलामन लकडा, सा०- तिरुडीह, उरांव बस्ती, थाना- बलरामपुर (छत्तीसगढ)।

कार्यवाही में शामिल रहे..

 मुकेश यादव,  गढ़वा थाना से प्रदीप यादव,राहुल कुमार,धर्मेंद्र प्रसाद,  प्रियंका मिंज।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)