राजपुर (बरियों)
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के भाजपा मंडल बरियों के अध्यक्ष पद का आज सर्वसम्मति से चुनाव हुआ.बरियों के भाजपा नेता जीतेन्द्र जायसवाल को सर्वसम्मति से बरियों मंडल का अध्यक्ष चुना गया है. चुनाव प्रभारी कृष्ण प्रसाद गुप्ता के मौजूदगी में जितेंद्र जायसवाल को मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जयसवाल को मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल छोटू ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के साथ सभी पार्टी पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बरियों मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर जो भरोसा रखा है उसे पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा. पार्टी के निर्देशों और नीतियों के अनुरूप बरियों क्षेत्र के गांव गांव तक भाजपा संगठन को मजबूत करना और युवाओं को भाजपा से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी. इन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा.इसके साथ क्षेत्रवासियों और गरीबों के उत्थान के साथ क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान एवं पार्टी हित में सदैव कार्य करते रहेंगे.इस अवसर पर प्यारेलाल जयसवाल राजू सोनी धर्मपाल जायसवाल विष्णु अग्रवाल संख्या भाजपा कार्यकर्ता शिवपुर शिव मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे.





