जिला,, जनपद एवं पंचायत पंचायत चुनाव हेतु भाजपा ने की तैयारी

जिला,, जनपद एवं पंचायत पंचायत चुनाव हेतु भाजपा ने की तैयारी

samacharvani.com
0





 राजपुर (बलरामपुर) 

(समाचारवाणी) 

भाजपा प्रत्याशी चयन हेतु मंडल राजपुर के शिशु मंदिर में मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने पंचायत चुनाव में  जीत हेतु कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।चुनाव पूर्व भाजपा की बैठक में पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता के सहमति से प्रत्याशी हेतु नामों पर रायशुमारी हुई।

  प्रमुख वक्ताओं में पूर्व संसदीय सचिव  सिद्धनाथ पैकरा , रामलखन सिंह पैकरा, जिला महामंत्री  संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष  शिव नाथ यादव  , जिला संयोजक  प्रवीण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने ज़मीनी स्तर पर ठोस रणनीति बनाने पर बल दिया।

इस दौरान शिवशंकर सिंह , शशिकला भगत, जिला मीडिया प्रभारी  अनिल तिवारी  ,संतोष पाण्डेय,बबलू यादव, संतोष यादव कन्हैया राम उदय सिंह, दिड़ू राम, सुरेश राम,, जयनाथ राम  , मनोज बंसल  , रवि प्रताप सिंह,,विनय भगत ,हैपी सोनी ,प्रशान्त सिंह,, रमकेलिया , सरोज , राजनाथ पंकज गुप्ता, सहित विभिन्न पंचायत ,के दावेदार एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित हुए, बैठक में संभावित नामों की चर्चा की गई। मंच संचालन मंडल महामंत्री संतोष तिवारी एवं आभार प्रदर्शन विधायक प्रतिनिधी शिवनाथ जायसवाल ने किया।











(Samachar vani news desk, ambikapur) 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)