पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के विरोध में राजपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, दोषियों पर निंदा कर कड़ी कार्रवाई की मांग

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के विरोध में राजपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, दोषियों पर निंदा कर कड़ी कार्रवाई की मांग

samacharvani.com
0





राजपुर

समाचारवाणी 

बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के विरोध में और उनकी याद में आज शाम 5 बजे राजपुर प्रेस क्लब व छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने बलरामपुर जिले के राजपुर स्थानीय रेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिले के कई पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।  इस मौके पर पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र पर हमला है, बल्कि समाज के सच को सामने लाने वालों के खिलाफ भी एक गंभीर चेतावनी है।  

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मुकेश चंद्राकर की हत्या से पत्रकारों में असुरक्षा का माहौल है।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला करार दिया और सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि  दोषियों पर जल्द कार्रवाई कड़ी कार्यवाही हो।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)