पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर विरोध के साथ श्रद्धांजलि अर्पित

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर विरोध के साथ श्रद्धांजलि अर्पित

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में पत्रकार कल्याण संघ राजपुर ने स्थानीय गांधी चौक में जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। मृतक की आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें इसके लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी भी मौजूद थे। राजपुर के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय से पूरे प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ हमले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ मृतक के आश्रितों को पर्याप्त मुआवजा देने के साथ संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ तेज कार्यवाही करने, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा और हितों के संरक्षण के लिए त्वरित कार्यवाही करने का आह्वान किया है। 

बस्तर क्षेत्र के बीजापुर में निष्पक्ष पत्रकार द्वारा लगातार भ्रष्टाचार और अनियमितता की खबरें जन मानस के सामने लाने से बौखलाए आरोपियों ने नृशन्स तरीके से उनकी हत्या कर दी है। बलरामपुर सभी पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इस दर्शन सत्या कांड के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस दौरान राजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।गाँधी चौक पर मोमबत्ती जलाकर मृतक पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्रतिनिधि मौज़ूद रहे।

समाचारवाणी न्यूज़ डेस्क , अंबिकापुर 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)