नगरीय निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस की बैठक संपन्न

नगरीय निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस की बैठक संपन्न

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर पालिका में  कांग्रेसी कार्यकर्त्ता का आज चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र गुप्ता के मार्ग दर्शन में बैठक सम्पन्न हुआ।नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल कुछ ही दिनों में बजने वाला है वैसे में कांग्रेस पार्टी ने बलरामपुर जिले सभी नगर पालिका नगर पंचायत पर्यवेक्षक नियुक्त कर कार्यकर्ताओं ने चुनाव का तैयारी जोर शोर से शुरू कर दिया है। आज बलरामपुर जिले कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में रामानुजगंज में बैठक आयोजित किया गया था।

इसके पूर्व पार्षद वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी वार्ड के  प्रत्याशियों से चर्चा कर नगर में अपने पार्टी के अध्यक्ष से बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं।ऐसे में अब कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी वार्ड में घूम घूम कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संपर्क कर अपने पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए जितेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ताओं का चुनाव है। हम विधानसभा , लोकसभा हार गए लेकिन  इस चुनाव में हम सबको मिलकर काम करना है। सभी वार्ड में जाकर तैयारी करना है, हम सभी का इस चुनाव को मिल कर लड़ेंगे,और नगर में अपना अध्यक्ष बनाएंगे ।

इस दौरान लालसाय मिंज,अजय गुप्ता ,अजय सोनी, प्रतीक सिंह,सनोज दास,जयंती  गुप्ता,अरुण अग्रवाल,संतोष गुप्ता ,अशोक जायसवाल ,विकास दुबे,अनिल गुप्ता ,मधु गुप्ता अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे




Samachar vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)