राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
नगरीय निर्वाचन प्रचार का शोर आज अंतिम रूप से जोर-शोर तरीके से जारी रहा।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के नेतृत्व में राजपुर नगरीय क्षेत्र में बाइक रैली के साथ घर-घर संपर्क किया और आम जनों से चर्चा कर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान की अपील की।सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने राजपुर नगर की महिलाओं से आत्मीय मुलाकात कर अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार धर्म सिंह के साथ सभी वार्ड पार्षदों को आशीर्वाद देते हुए विकास के लिए एक कदम बढ़ाने का आह्वान किया।इन्होंने कहा कि राजपुर की जनता के साथ उनके परिवार का गहरा नाता रहा है, और आम जनों की सुख-दुख में वे सदैव शामिल रहेंगे।भाजपा सरकार की उपलब्धियां के साथ इन्होंने घोषणा पत्र में उल्लिखित कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि आपकी समस्याओं पर हम तेजी से काम करेंगे और नगर पंचायत में एक सशक्त उम्मीदवार धर्म सिंह का अवसर देकर आप राजपुर में विकास की बुनियाद रखेंगे।
राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार भाजपा के धरम सिंह ने आम जनों को मदद के लिए वोट अपील करते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद से हम आगे और बेहतर काम करने के लिए आपके साथ खड़े रहेंगे। आपकी हर समस्या हमारे रहेगी और हम सुखदुख में सदैव साथ हैं।इन्होंने कहा कि अपने अल्प कार्यकाल में इन्होंने बेहतर काम करके राजपुर के लोगों का दिल जीता है और आगे भी वे नगर पंचायत में एक मजबूत प्रशासन के लिए काम करेंगे।
सभा को राम लखन सिंह पैकरा,जिला महामंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ नेता प्रवीण अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, शिवनाथ यादव,मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव ने भी संबोधित किया।
इस दौरान धरम सिंह मराबी, प्रदीप जायसवाल, शिवनाथ जायसवाल,अनिल दुबे,महेंद्र अग्रवाल, शुभम सोनी, संतोष पाण्डेय, बदरू गुप्ता,अनिल तिवारी, सतीश सिंह,मनोज बंसल, दीपक मित्तल, भीमसेन,रुद्र ठाकुर, आशीष सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं 15वार्ड के सभी पार्षद प्रत्याशी के उपस्थिति में एक नंबर वार्ड से बाइक रैली प्रारंभ करते हुए वार्ड 11,13,15 एवं 6 वार्ड में चुनावी सभा आयोजित हुई एवं जन संपर्क किया गया,जिसमें कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष तिवारी ने किया। आज हर वार्ड में सघन रूप से प्रचार किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता हर वार्ड में सक्रिय रहे।









