राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ गरिमामय समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ गरिमामय समापन

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

आज राजपुर ब्लॉक के जिगड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर  का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा सरस्वती माँ एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत राजपुर के विनय भगत  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 नवनियुक्त जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेवकों को हमेशा जरूरत मंद की सेवा करने के लिए तत्पर रहने हेतु आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कमला राम नागेसिया भी उपस्थित रहे जिन्होंने आपने उद्बोधन में मिलजुलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए कहा । पंचायत जिगड़ी की सरपंच श्रीमती मीना बखला जी ने भी स्वयं सेवकों के कार्यों की सराहना कर उन्हें समाजहित में आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया।



इस कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी अतिथि एवं ग्रामीण जनो को साथ ही शासकीय उ. मा. विद्यालय जिगड़ी के छात्र छात्राओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्रीमती इन्दु पैकरा शासकीय उ.मा. विद्यालय जिगड़ी के प्राचार्य, संतोष पांडे , राजेश यादव , सकल राम नगेसिया , बबन बखला , गोविंद प्रसाद गुप्ता , देवनाथ पांडे , अनुज कुमार दुबे,  मनीष कुमार यादव एवं श्रीमती अंजना टोप्पो महाविद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे साथ ही स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ,  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिगड़ी के समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्रायें साथ ही महाविद्यालय के स्टाफ एवं  छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवक विमल कुमार रवि के द्वारा एवं आभार प्रगट अनुज कुमार दुबे के द्वारा किया गया।




(Samachar vani news, ambikapur) 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)