राजपुर(बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
राजपुर के छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर छात्रों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। आदित्य विभु जायसवाल ने कहा, "इस बजट में छात्रों को लॉलीपॉप भी नहीं मिला। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले छात्रों से कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ युवा सूचना क्रांति योजना को फिर से लागू करने, छात्रों को टैबलेट और लैपटॉप देने, DBT से मासिक ट्रेवल अलॉवंस देने, और गरीब श्रेणी के बच्चों को 50% छात्रवृति देने का वादा किया था, लेकिन ये वादे आज तक पूरे नहीं हुए. इन्होंने सरकार से मांग की है कि वह छात्रों के अधिकारों की अनदेखी करने के बजाय उनकी मांगों पर ध्यान दे।


