छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जो पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके कल्याण हेतु समर्पित है, बलरामपुर जिले के राजपुर गेउर हरीतिमा में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

 इस संघ का उद्देश्य पत्रकारों के आर्थिक, सामाजिक और कानूनी हितों की सुरक्षा करना है। यह पत्रकारों के लिए विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का आयोजन करता है, जैसे कि स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पेंशन, बीमा, और अन्य लाभकारी योजनाएं।इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती व नारद मुनि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, कार्यकम की अध्यक्षता छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव बी.डी. निजामी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन सचिव कृष्ण कुमार सिंह (बाबा), प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय लांगड़े, प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी, प्रदेश सलाहकार, श्याम कोरी, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य सुरेन्द्र कपूर, संभाग डॉ. अध्यक्ष अजय चक्रधारी,  पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पी सिंह देव, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लालसाय मिंज, जिलाध्यक्ष अनिल सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष धरमपाल जायसवाल, , वन विभाग एसडीओ आरएसएल श्रीवास्तव थे। अतिथियों को फूल माला, पुष्प गुच्छ, बैच लगाकर व क्षेत्रीय विधायक को माहामाला, बैच लगाकर, शॉल, श्रीफ़ल, स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।



अतिथियों के हाथों समाज सेवी व आरटीआई कार्यकर्ता डी.के. सोनी, वन विभाग एसडीओ आरएसएल श्रीवास्तव, 23 सालों से लगातार वन विभाग गेउर हरीतिमा में सेवा देने वाले सुशील ठाकुर,  ब्राह्मण समाज से जिला प्रवक्ता सुरेंद्र तिवारी, सचिव अधिवक्ता उमेश झा, सोनी समाज से सुरेश सोनी,थाना से पुलिस स्टाफ़ सहित प्रदेश, सरगुज़ा संभाग से पहुंचे छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पत्रकारों, जिलाध्यक्षों को शॉल, श्रीफ़ल, स्मृति चिन्ह, भेंट किया गया। वही बलरामपुर जिले व ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को शॉल, श्रीफ़ल, स्मृति चिन्ह, नियुक्ति पत्र भेंट किया गया। 





बलरामपुर जिले के कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, बैजनाथ केसरी, राकेश कनौजिया, हरीश मिश्रा, महासचिव सतीश गुप्ता, संचिव सूरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अम्बिकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी दिलीप जायसवाल, प्रवक्ता विश्वास गुप्ता व राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा राजवाड़े, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष विकास केशरी को नियुक्त किया है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र तिवारी एवं पूजा ने किया और आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अनिल सोनी ने किया।

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में अंबिकापुर जिलाध्यक्ष परमेश्वर प्रजापति, सूरजपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप साहू, कोरिया एवं एमसीबी जिलाध्यक्ष सुरेश मिनोचा, दिलीप जायसवाल, हरीश मिश्रा,मुकेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल,राजू सोनी,प्रदीप जायसवाल, अनिल दुबे, बिगन सोनी, पूरनचंद जायसवाल, सुधीर अम्बष्ठ, नरेश अग्रवाल लीलू, रामआशीष सोनी, शुभम सोनी, प्रवीण गुप्ता, राजू ठाकुर, अभिषेक सोनी, विकास यादव, अनिल खलखो, संतोष कश्यप, प्रभू मानिकपुरी सहित जिले के पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)