सेन्ट्रल जेल अम्बिकापुर में आर्ट ऑफ लिविंग एवं नवा बिहान के संयुक्त तत्वावधान् में सात दिवसीय "प्रिंजन प्रोग्राम " सम्पन्न

सेन्ट्रल जेल अम्बिकापुर में आर्ट ऑफ लिविंग एवं नवा बिहान के संयुक्त तत्वावधान् में सात दिवसीय "प्रिंजन प्रोग्राम " सम्पन्न

samacharvani.com
0


केन्द्रीय कारागार अम्बिकापुर में आर्ट ऑफ लिविंग एवं नवा बिहान के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय  "प्रिंजन प्रोग्राम " सम्पन्न  



अम्बिकापुर

(समाचारवाणी)

स्थानीय सेन्ट्रल जेल  अम्बिकापुर में सात दिवसीय "प्रिजन प्रोग्राम" का समापन जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्रिय ,सहायक जेलर , नवा बिहान टीम , कारागार अम्बिकापुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।सात दिवसीय शिविर में प्रशिक्षक अजय तिवारी आर्ट ऑफ़ लिविंग संभाग प्रभारी के द्वारा शिविरार्थियों को योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया सिखाया गया।  

कार्यक्रम के समापन अवसर पर केन्द्रीय कारागार  अधीक्षक अम्बिकापुर योगेश सिंह क्षत्रिय ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस सात दिवसीय शिविर में प्रशिक्षक  द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में योग , प्राणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रिया का नियमित अभ्यास  करें। अपने पूर्व के अनुभवों के आधार पर उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग का यह कोर्स तनाव मुक्त, हिंसा मुक्त, नशा मुक्त, व्यक्तिगत एवं सामाजिक उत्कृष्ट जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।  नवा बिहान संयोजक मंगल पाण्डेय ने शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने  आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित शिविर के अनुभवों को अपने दिनचर्या में शामिल कर श्रेष्ठ, स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि तनावपूर्ण, अनियमित ,जीवनशैली,नशे की लत  एवं जीवन की लक्ष्य हीनता,क्रोध, अहंकार  के कारण हम अपराधिक घटनाएं कर बैठते हैं। अतः उत्कृष्ट जीवन शैली विकसित करने में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित यह सात दिवसीय शिविर आप सभी के जीवन में निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होगा।साथ ही तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्त जीवन शैली के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। शिविरार्थियों ने  आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय शिविर के अपने अनुभवों को साझा किया ‌ । प्रशिक्षक अजय तिवारी ने अतिथियों, शिविरार्थियों एवं जेल प्रबंधन को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग अम्बिकापुर चेप्टर द्वारा विगत पच्चीस वर्षों से यहां सेवा दी जा रही है तथा आगे भी प्रत्येक माह फालोअप एवं शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविरार्थियों द्वारा प्रस्तुत सत्संग एवं भजन के साथ शिविर का समापन किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)