अम्बिकापुर
(समाचारवाणी)
कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में राजीव भवन स्थित कार्यालय में एनएसयूआई का ध्वज फहराया गया। छात्र नेताओं ने वृद्धा आश्रम और अनाथ आश्रम में फल, मिठाइयां,आवश्यक दवाएं और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया।
महाविद्यालयों में छात्र संगोष्टि के माध्यम से एनएसयूआई के उद्देश्य और किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में एनएसयूआई के धीरज गुप्ता, ऋषभ जायसवाल,सुशील कसेरा,रजत सिंह, अवि गोस्वामी, नीतीश तिर्की,शुभम सोनी,दिवेश पटवा,अभिषेक, आदि एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजपुर
राजपुर में पेन और चॉकलेट बाट कर मनाया गया स्थापना दिवस.
राजपुर के छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्र छात्राओं को पैन और चॉकलेट वितरण कर स्थापना दिवस मनाया गया, छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल ने बताया कि एन.एस.यू.आई लगातार छात्रों के हित की आवाज को शुरू से उठाते हुए आई है, देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने स्थापना की थी, उनकी सोच थी छात्र वर्तमान ही नहीं देश के भविष्य है, और भविष्य का निर्माण करते हैं. इस कार्यक्रम में पार्षद राहुल भारती, नितिन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, पीयूष केशरी, सूर्यकांत रवि, मोहित चौधरी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
(Samachar vani news, ambikapur)





