अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
सरगुजा के पर्यटन स्थल मैनपाट के जंगलों में लगी आग ने आज विकराल रूप ले लिया है,और बड़ी संख्या में साल वृक्ष के साथ छोटे पौधे आग से झुलस रहे हैं।मैनपाट के चोरकीपानी इलाके में बीती रात से लगी आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है और मैनपाट के सुरम्य वादियों में आग और धुआं फैल रहा है। बताया जाता है कि स्थानीय निवासियों द्वारा महुआ बीनने के लिए महुआ पेड़ों से नीचे पत्तों में आग लगाई गई थी जिसे धीरे-धीरे बढ़ते हुए एक बड़े क्षेत्र को अपने चपेट में ले लिया है और बढ़ती आग में पेड़ पौधे झुलस रहे हैं और मैनपाट के पर्यावरण को गंभीर खतरे के रुप में इसे देखा जा रहा है। आज स्थानीय वन अमला जंगलों में आकर आग फैलाव रोकने के लिए प्रयासरत है वहीं ग्रामीण समुदाय जंगल में आग लगने के कारण महुआ फूल एकत्र नहीं कर पा रहे हैं और महुआ पेड़ के साथ साल पेड़ों और मिश्रित प्रजाति के पेड़ पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। मैनपाट के चोरकी पानी में दावानल की चपेट में आए पेड़ पौधे झुलस रहे हैं।


