राजपुर में हिन्दू संगठन, सर्व समाज ने रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, विविध अनुष्ठान में शामिल हुईं सामरी विधायक
बलरामपुर
(समाचारवाणी)
रामनवमी के अवसर पर राजपुर नगर में राम जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण पश्चात महामाया मंदिर प्रांगण में समाप्त की गई। श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में इस शोभायात्रा में सभी समाज के लोग और हिंदू संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन राम नवमी पर महामाया मंदिर में पूजा हवन कर अखंड भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में हवन पश्चात कन्या भोज कराया गया। रामनवमीं पर देर शाम पांच बजे रामजानकी लक्ष्मण व हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। घोड़े के रथ पर सवार रामजानकी शोभायात्रा में नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप से होते हुए महुआपारा से वापस मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त की गई। शोभायात्रा के दौरान राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। पूरे शोभायात्रा के दौरान रामभक्तों ने भगवा झंडे लेकर शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा में डीजे के धुन पर लोग थिरकते दिखे। इस शोभायात्रा में पारंपरिक संस्कृति की भी झलकदेखने को मिली। शोभायात्रा को लेकर एक दिन पूर्व ही आयोजक श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों ने व्यापक तैयारी की थी। पूरे राजपुर नगर को भगवा झंडा से सजाया गया था।
आयोजन समिति अध्यक्ष नरेश अग्रवाल,सचिव नीरज शर्मा,राहुल गुप्ता, मंदिर समिति अध्यक्ष के साथ श्री राम सेवा समिति के सभी सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे।इनके द्वारा पहली बार भव्य और आकर्षक महामाया मंदिर परिसर में सामरी विधायक श्रीमती बिंदेश्वरी पैकराने श्रद्धालु महिलाओं के साथ सभी सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया और शोभायात्रा में जुटे श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई दी।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल गौरी शंकर अग्रवाल ,, शिवनाथ यादव, शिवनाथ जायसवाल, जनपद अध्यक्ष विनय भगत,जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल,विनोद अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह,प्रदीप जायसवाल,उमेश झा, संतोष तिवारी, संतोष पांडे, मनोज बंसल,अनिल गुप्ता मनोज गुप्ता, नीरज शर्मा, राहुल गुप्ता, नरेश अग्रवाल लीलू नीरज शर्मा पंकज गुप्ता, आयुष जायसवाल, विद्यानंद दुबे, मयंक गोयल, अनुभव, पंकज ठाकुर, यश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, शुभम सोनी,अनिल तिवारी,शंकर अग्रवाल,मिचू अग्रवाल, उदय यादव,मुरारी यादव, रघुनाथ गुप्ता, राजकुमार सोनी, अभिषेक सोनी,अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विभु जायसवाल, सतीश,अनमोल,राजा सिंह,मंत्र गोयल, सुन्दर,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिक, युवा, महिलाएं शोभा यात्रा में शामिल रहे। राजपुर थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था इस शोभायात्रा में जगह-जगह छात्रों से पुष्प वर्षा की गई और ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालु युवा शामिल हुए।
इस अवसर की कुछ तस्वीरें..
(Samachar vani news desk, ambikapur)















