बलरामपुर
(राजपुर, समाचारवाणी)
आज भारतीय जनता पार्टी मंडल राजपुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा कश्मीर में हिन्दू पर्यटकों की हत्या आतंकवादियों द्वारा किए जाने के बाद स्थानीय गाँधी चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान के खिलाफ़ नारेबाज़ी की गई और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
कश्मीर के पहलगांम में आतंकवादियों के कायराना हरकत की वजह से देश को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है, जिसकी वजह से निर्दोष नागरिकों की मौतें हुई. उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर व मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई,तत्पश्चात आतंकवाद का पुतला दहन कर एवं उनके विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया.
इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजपुर संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,मंडल,अध्यक्ष जगवंशी यादव,, संतोष पांडे, महामंत्री संतोष तिवारी,दीपक मित्तल, नीरज शर्मा, राजेश यादव,आशीष सोनी, नितेश बंसल,अनवर अंसारी,,भगवती भगत,अंजू भगत, आरती टोप्पो, कैलाश अग्रवाल, वीरेंद्र रवि, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सामिल हुए ।
(Samachar vani news)



