चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर (राजपुर)

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि पर भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजा अर्चना में जुटे हैं। भक्ति गीत, जसगीत की स्वर लहरियां गूंज रही हैं।  माँ महामाया मंदिर राजपुर सहित समस्त शक्ति केंद्र में भगत समाज, भक्त देवी उपासना में लीन हैं ।

देवी पूजा में  नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों का तांता लगा रहा । माँ महामाया मंदिर में 141 घृत व 75 तेल मनोकामना दीप प्रज्जवलित किये गये हैं। भीड़ नियंत्रित करने जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

चैत्र नवरात्र पर 18वीं सदी की आदि शक्ति मां महामाया मंदिर में  भक्तों का सुबह शाम तांता लगा हुआ है। प्रातः-शाम आरती में भक्त बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।



मां महामाया मंदिर में काल भैरव मंदिर, मां शीतला मंदिर, मां गायत्री मंदिर, मां संतोषी मंदिर, हनुमान राधा-कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, शनिदेव मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। राजपुर के  जोगीराम अग्रवाल के पुत्र महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मघु व प्रवीण अग्रवाल के द्वारा प्रत्येक वर्ष की ओर से इस वर्ष भी मंदिर में फूल-माला, लाइटिंग व भंडारे की व्यवस्था की गई है। मंदिर में अखंड रामायण पाठ के राजकुमार सोनी और अशोक गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। पुजारी राघवेंद्र पांडे पूजन करा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, संजय सिंह,विनोद अग्रवाल,धरम सिंह, शिवनाथ जायसवाल,प्रदीप जायसवाल,अनिल गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुरेश सोनी,नरेश अग्रवाल,  संतोष पाण्डेय, शंकर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल संतोष तिवारी,रिंकू अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल,सहित सक्रिय सदस्य जुड़े हुए हैं। कुसमी मार्ग बूढ़ा बागीचा में मां काली मंदिर में पुजारी गणेश भगत के द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है।

 इधर बघिमा स्थित मां चंद्रघंटा मंदिर में नवरात्रि पूजन किया जा रहा है वहीं पर भदार ग्राम में मां दुर्गा मंदिर में भक्ति भाव से नवरात्रि पूजन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। प्रतिदिन आरती भजन में बड़ी संख्या में इलाके के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।


(Samachar vani news, ambikapur)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)