बस ट्रक में हुई भिड़ंत, दुर्घटना में 11 यात्री घायल तीन गंभीर

बस ट्रक में हुई भिड़ंत, दुर्घटना में 11 यात्री घायल तीन गंभीर

samacharvani.com
0


बलरामपुर

(समाचारवाणी)

 राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर आज राजपुर से आगे झींगो अलखडीहा के बीच  अंबिकापुर से गढ़वा जा रही सूरज यात्री बस एवं ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने से सूरज बस पलट गई और ट्रक एक पेड़ से जाकर टकरा गई।यात्री बस के नीचे आकर तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आई जिन्हें राजपुर चिकित्सा कर अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद राजपुर पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद से बस के नीचे दबे यात्रियों को निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना होते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई और मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय नागरिकों और पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों की समुचित चिकित्सा करने में मदद की।



 तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

 प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि सूरज यात्री बस परसागुड्डी के पास टायर पंचर होने के कारण विलंब से चल रही थी और निर्धारित समय पर पहुंचने की जल्दबाजी में ड्राइवर बस को तेज गति से चला रहा था।झींगो से आगे जैसे ही अलखड़ीहा जंगल में यात्री बस पहुंची एक दूसरे यात्री बस को ओवरटेक करने के साथ सामने से आ रही ट्रक से इसकी भीषण टक्कर हो गई जिससे यात्री बस पलट गई और चीख पुकार मच गई। मार्ग से गुजर रहे अन्य यात्रियों ने घटना की सूचना राजपुर पुलिस को दी और घायलों को तत्काल बस से निकालने में मदद की।बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और 8 10 बकरियों को भी लोड कर पशु तस्कर बस से ही झारखंड ले जा रहे थे। यात्री बस में बेतरतीब तरीके से यात्रियों को ठूंस कर बैठाया गया था और बकरियों सामानों से यात्री खचाखच भरी हुई थी।



 पूर्व में भी हो चुकी है दुर्घटना 

सूरज यात्री बस द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाने की पहले भी कई घटनाएं हुई है और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। पिछले वर्ष राजपुर में भी एक युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी।इस मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। एन एच विभाग द्वारा कहीं पर मरम्मत का कार्य नहीं कराए जाने से अक्सर दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।अगर यही हाल रहा तो बारिश में इस मार्ग पर चलना भी मुश्किल हो जाएगा। झींगो के आगे कई स्थान पर सड़क  खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है जिससे आए दिन कई दुर्घटनाएं होती जा रही हैं।

 आज सूरज बस क्रमांक सीजी 15 डीएक्स-5552 मंगलवार की सुबह अंबिकापुर से झारखंड के गढ़वा जाने निकली थी। बस में झारखण्ड, बलरामपुर जाने वाले यात्री सवार थे। बस सुबह करीब 11 बजे राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झींगो से लगे खोडऱो जंगल को पार कर ही रही थी कि सामने से तेज रफ्तार  में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईसी 0579 से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।



 घायलों की हो रही है चिकित्सा 

 इस गंभीर दुर्घटना के बाद यात्री बस के नीचे दबे बस में सवार यात्रियों को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से राजपुर अस्पताल भिजवाया गया. इसके साथ अन्य 11 यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल यात्री वृंदा,विश्वनाथ, एवं इमामुद्दीन की सघन चिकित्सा की जा रही है. वृंदा का पैर बुरी तरह कुचल गया है, वही इमामुद्दीन के भी पूरे शरीर में छोटे आई हैं गंभीर घायलों की अंबिकापुर में चिकित्सा की जा रही है राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर हुए इस दुर्घटना के बाद दोपहर दोपहर 1:00 बजे आवागमन सामान्य हो सका।

दुर्घटना के  बाद वीडियो में घायल यात्री और उपचार..






Samachar vani news, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)