तेंदुपत्ता सीज़न 2025 का उत्साह से हुआ शुभारम्भ

तेंदुपत्ता सीज़न 2025 का उत्साह से हुआ शुभारम्भ

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

आज राजपुर इलाके में वन विभाग के तेंदू पत्ता सीजन वर्ष 2025  का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत राजपुर समिति के फड बघिमा, ढकवा,चांची,चरगड, डीगनगर,ओकरा, पतरापारा, वह अमदरी  में  संग्रहको के उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य वह यह जताने के लिए की आप मजदूर नही मालिक है कि भावना जगाने के लक्ष्य को लेकर फड़ो पर प्रबन्धक सुरेश सोनी के नेतृत्व में अपने सभी फड मुन्शी वह फड अभिरक्षक साथी के साथ स्वागत किया गया.

 सभी फड़ो पर उनको गुलदस्ता, फूल माला देकर तिलक लगाकर वह संग्रहको के पैर पखारकर आत्मीयता के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया. यह प्रकिया बलरामपुर जिले में पिछले 5 वर्षों से प्रबन्धक सुरेश सोनी के नेतृत्व में किया जा रहा है,  जिसमे शिवनाथ गुप्ता,मुकेश, लक्ष्मण,बहादुर राम,फलसाय, विरचरन,ईश्वर,टी एस राम,फूलसुन्दरी, देवमुनि,भरत,अर्जुन यादव, बजरु, रामधनी राम ,पंकज दास, दीपक यादव,बरसाती मिंज सरिता यादव,श्यापति, आशा टोप्पो, मुन्नी खलखो,रंजीता मिंज,अनिता लकड़ा,लीलावती जायसवाल, सुसेना टोप्पो, लीलावती सूर्यवंशी, राजेश खलखो,महादेव राम इत्यादि लोगो का विशेष सहयोग रहा. सुरेश सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया.









एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)