राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
दिनांक 13 मई को केन्द्रीय कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के आगमन को लेकर एवं एक देश एक चुनाव,भारत पाक युद्ध में शहीद वीर जवानों के आत्मा की शांति के लिए यज्ञ हवन,वक्फ़ बोर्ड संशोधन,तिरंगा यात्रा व भारत पाक युद्ध में शहीद वीर जवानों के आत्मा की शांति के लिए यज्ञ हवन, के विषय को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा एवं जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में राजपुर विधायक निवास में आयोजित हुई.
उक्त बैठक में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने समस्त तैयारी हेतु पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता से विचार विमर्श कर ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने प्रस्तावित विषयों पर परस्पर संवाद कर अंचल की समस्या पर भी चर्चा किया.
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी भाजपा कार्यकर्त्ता को सम्बोधित कर समस्त कार्यक्रम सफल बनाने हेतु जोश भरा.
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति हीरामनी निकुंज जिला महामंत्री संजय सिंह , गौरी शंकर अग्रवाल,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, नगर अध्यक्ष धर्म सिंह, आनंद जायसवाल, शिव शंकर शुक्ला,विवेक जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, बसंती भगत, संतोष तिवारी ,मनोज बंसल, उदय यादव, अनिल तिवारी संतोष पांडेय ,एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Samachar vani news







