श्री हनुमान चालीसा पाठ ~ भारतीय सेना के नाम
अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आज नव जागरूक सेवा समिति गुदरी चौक (छत्रपति शिवाजी पार्क चौक)अम्बिकापुर द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भारतीय सेना के लिए और उनके हौसले के लिए समर्पित किया गया जो भारतीय सेना को शक्ति और विजय प्राप्त करने के लिए आयोजित था। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन भी किया गया।
गुदरी बाज़ार, मोहल्ले के लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं देश हित में सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा पाठ में सम्मिलित हो कर सेना का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया।हनुमान चालीसा पाठ पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया।
(Editor-Sushma tiwari, Samachar vani)





