बरियों इलाके में दो युवकों ने की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

बरियों इलाके में दो युवकों ने की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बरियों)

(समाचारवाणी)

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना के बारियों चौकी अंतर्गत दो अलग अलग मामलों में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरियों पुलिस मामले की जांच में जुटी में जुटी हुई है।

बरियों चौकी के ग्राम बांटीडांड निवासी श्रीमल पिता स्व. जगेश्वर (45 वर्ष) काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, उसने तंग आकर 10 मई के सवेरे लगभग 5 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं ग्राम भिलाई खुर्द निवासी पप्पू पिता रोनंदा गोड (22 वर्ष) ने अज्ञात कारणों से घर के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं। घटना 9 मई के सुबह 6 से 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)