एनक्यूएएस सर्टिफाइड अस्पतालों की सूची में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों शामिल

एनक्यूएएस सर्टिफाइड अस्पतालों की सूची में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों शामिल

samacharvani.com
0


प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों को मिली बड़ी उपलब्धि , NQAS सर्टिफाइड अस्पतालों की सूची में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों का नाम भी शामिल। 




बलरामपुर

(समाचारवाणी)

बलरामपुर जिले के अंतर्गत राजपुर ब्लाक में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों एन.क्यू.ए.एस [नेशनल क्वालिटी एश्योरन्स स्टेण्डराइजेशन )में क्वालिफाईड होने के बाद अब  सर्टिफ़ाइड अस्पतालों की सूची में शामिल हो गया है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्राथमिक स्वास्थ्य  केन्द्र बरियों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० अवधेश साहू ने बताया कि   सर्टिफिकेशन पी. एच सी. एवं सेक्टर बरियों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के अथक प्रयास एवं परिश्रम का परिणाम है। 

डाँ अवधेश साहू ने बताया कि एन.क्यू.ए.एस के अंतर्गत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता का आँकलन किया जाकर सर्टिफिकेशन दिया जाता है। इसके अंतर्गत अस्पताल के 6 अलग-अलग विभागों के सभी पैमानों का बारीकी से आंकलन करके राष्ट्रीय स्तर  की टीम के द्वारा उपस्थित होकर एसेसमेंट किया जाता है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों ने 86.39% की उपलब्धि प्राप्त  करके NQAS सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है।

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ०अवधेश साहू ने बताया कि बलरामपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का, श्री सौरभ कश्यप, श्री दिव्य किशोर आदि के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर  डॉ. रामप्रसाद तिर्की, खंड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती मोनू सोनी के  मार्गदर्शन के साथ- साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर के सभी स्टाफ एवं बरियों  ग्राम की सभी जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। एन.क्यू.ए.एस. सर्टिफाईड होने के बाद अस्पताल  को शासन की तरफ से आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता है तथा अस्पताल की छवि भी निखरती है। डॉ. अवधेश साहू ने बताया कि पूर्व में भी सन 2015-16 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।


हॉस्पिटल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अवधेश साहू

          (Samachar vani news, ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)