राजपुर जनपद पंचायत कार्यालय में हुए विविध कार्यक्रम
राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
आज जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के साथ - साथ देवी अहिल्या बाई का तीन सौवीं जयन्ती मनाया गई. इस अवसर पर धुम्र पान निषेध का संकल्प लेते हुए शपथ लिया गया,और देवी अहिल्या के जयंती पर समाज में अच्छे कार्य कर रहे दस महिलाओं को तथा नशा मुक्ति अभियान मे कार्य कर रहे दस महिलाओं को माला पहनाकर साड़ी और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनय भगत अध्यक्ष जनपद पंचायत राजपुर, रवि मराबी जिला पंचायत सदस्य, के साथ साथ अनिल तिवारी, उदय यादव, जनपद पंचायत राजपुर के जनपद सदस्य,विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये सरपंच, पंच, वरिष्ट नागरिक, पत्रकार, तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार तिवारी, पंचायत निरीक्षक फूलमोहन राम, श्याम लाल गुप्ता, सन्तोष मिश्रा, के साथ अधिक संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.






