अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आज शनिवार को कमान अधिकारी 28 सीजी बटालियन एनसीसी रायगढ़, कर्नल हेमंत कुमार झा के निर्देशानुसार विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस के अवसर पर शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर के जूनियर डिविजन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा विद्यालय प्रांगण से विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन किया गया।
रैली विद्यालय प्रांगण से गुरु नानक चौक,गुदरी चौक ,कलेक्टर बंगला, पुलिस लाइन होते हुए वापस विद्यालय में संपन्न हुई। रैली में कैडेट्स ने हाथों में स्लोगन की तख्तियों ले रखी थी।जिसके माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभाव से आम जनमानस को अवगत कराया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और सांस संबंधी रोगों का प्रमुख कारण है।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री के. के .राय , एनसीसी अधिकारी श्री नवनीत त्रिपाठी, पीटीआई श्री विकास सिंह, श्री शैलेंद्र सिंह सेंगर ,श्री रमेश राय, श्री प्रकाश एक्का, श्री राजेश अम्बष्ट, श्री जमील अख्तर अंसारी , श्री संदीप कुजूर एवं स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
![]() |
(Samachar vani news, ambikapur) |




