बरियों, राजपुर(अंबिकापुर)
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के बरियों क्षेत्र के ग्राम भेषकी में पहाड़ी कोरबा युवक की आत्महत्या मामले में फिर नया मोड़ आ रहा है।आज सर्व आदिवासी समाज ने स्थानीय आदिवासी समाज और पहाड़ी कोरबा समुदाय के साथ मिलकर बरियों में 1 घंटे का चक्का जाम कर दिया। इस चक्का जाम से नेशनल हाईवे 343 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और धौरपुर मार्ग भी बंद हो गया।प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में आंदोलन कर रहे रहे सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों ने शासन हेतु एसडीएम. राजपुर को ज्ञापन सौंप कर पहाड़ी कोरबा आत्महत्या मामले में और जमीन हड़पने के केस में अविलम्ब कार्यवाही करने के साथ बरियों राजपुर क्षेत्र के सभी गिट्टी क्रेशर संचालन के जांच की मांग की है।
बलमरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी अंतर्गत भेस्की गांव में पहाड़ी कोरवा आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी को लेकर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सर्व आदिवासी समाज ने टेंट, पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन कर एनएच 343 धौरपुर चौक पर चक्का जाम कर नारेबाजी कर आक्रोश प्रदर्शन किया।
सर्व आदिवासी समाज ने ज्ञापन सौंप कहा कि क्रेसर संचालकों एवं उनके सहयोगी ने भूमि दलालों के द्वारा शिवा एवं कमला देवी के नाम पर पहाडी कोरवा एवं अन्य आदिवासीयों की सैकड़ों एकड़ भूमि को बेनामी समव्यवाहार कर फर्जी रजिस्ट्री कराने एवं मृतक भईरा पहाडी कोरवा को प्रताडित कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने और आदिवासी व्यक्ति को जिन्दा क्रेशर में डाल कर हत्या करने के सम्बध में सर्व आदिवासी समाज सरगुजा संभाग द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं।
सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज दिए ज्ञापन में सात सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांगे ये हैं..
01. मृतक भईरा पहाड़ी कोरवा पिता चुटरू कोरवा के परिजन को दो करोड़ रूपये आर्थिक सहायता राशि दिलाया जाए। सहायता राशि डीएम.एफ. फण्ड से या विनोद अग्रवाल की सम्पति कुर्की कर प्रदान किया जाए।
02. जुबरों की भूमि को विनोद अग्रवाल द्वारा शिवा के नाम कराई गई फर्जी रजिस्ट्री में संलिप्त सभी दलालों, व्यक्तियों आरोपीयो के विरूध एसटीएससी एक्ट की धारा 3 (1) (एफ) 3 (1) (द) 3 (2) (वी ए) जोडा जाए एवं तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
03. विनोद अग्रवाल द्वारा आदिवासी बोदरो पिता धीर साय जाति गोंड को जिन्दा क्रेशर में डाल कर हत्या कर दिया गया है उक्त प्रकरण को रिओपेन कर उक्त हत्या में संलिप्त सभी व्यक्तियो के विरूध हत्या एवं एसटीएससी एक्ट की धारा 3 (1) (एफ) 3 (1) (द) 3 (2) (वी ए) के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपीगणों को तत्कार गिरफ्तार किया जाए।
04. जुबरों की भूमि को विनोद अग्रवाल द्वारा शिवा के नाम कराई गई फर्जी रजिस्ट्री को निरस्त कर भूमि वापस दिलाई जाए।
05. विनोद अग्रवाल एवं प्रविण अग्रवाल द्वारा शिवा एवं कमला के नाम पर पहाडी कोरवा एवं अन्य अदिवासियों की सैकडो एकड़ भूमि को बेनामी फर्जी रजिस्ट्री कराया गया है ग्राम भेस्की की सोमार साय, घासी, चमार साय, गोदरो, भोला, बईगा ग्राम बरियों की कुबेर साय व अन्य पहाडी कोरवा एवं आदिवासियों की भूमि को शिवा एवं कमला के नाम पर विनोद अग्रवाल एवं प्रविण अग्रवाल द्वारा कराई गई सभी बेनामी रजिस्ट्रीयों को निरस्त कर आदिवासीयों को भूमि वापस दिलाई जाए।
06. ग्राम भेस्की बरियों, बघिमा, घोरघडी, डिगनगर में संचालित सभी क्रेशर की जांच की जाए एवं अवैध लीज को निरस्त किया जाए, एनजीटी. के विरूद्ध संचालित असवैधानिक क्रेशरों को बन्द किया जाए एनजीटी. के नियमों का पालन कराया जाए।
07. कृष्णा एवं सोमारी की संयुक्त खाते की भूमि को सह खाते दार कुबेर को अगवा कर बंधक बना कर भया दोहन कर धोखा धडी एवं छल कपट कर विनोद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल, सुदामा उर्फ बाबुलाल श्रीवास्तव, उदय कुमार शर्मा, कमला देवी राहुल सिंह, यसवंत कुमार द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने के सम्बध में पुलिस चौकी बरियों को दी गई आवेदन पर एफआईआर. दर्ज किया जाए और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
आज दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरियों के धौरपुर मोड पर हुए चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन के दौरान राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान, तहसीलदार नरेन्द्र कँवर, थाना प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं पहाड़ी कोरबा समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
(Samachar vani news, ambikapur)








