अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
स्थानीय एवलोन होटल में बीती शाम विश्व संगीत दिवस पर एचडी फाउंडेशन द्वारा एक शानदार सूफी और गजल पर आधारित एक सुरमई संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें एक से बढ़कर एक सूफी संगीत एवं गजलें प्रस्तुत की गई।सर्वप्रथम विश्व संगीत दिवस पर शहर के समस्त कलाकारों ने मिलकर मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
सर्वप्रथम अंबिकापुर शहर के कलाकार राजेश जायसवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।तत्पश्चात उनकी सुपुत्री स्तुति जायसवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उसके पश्चात शहर की ही नवोदित कलाकार रश्मि वर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्मेल स्कूल कक्षा 8 वीं की आलिया खान ने विश्व संगीत दिवस पर प्रकाश डाला।तत्पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन चुके सूफी ग्रुप नासिर एवं निंदर जो की प्रदेश के लगभग सभी महत्वपूर्ण संगीत समारोह सहित राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बन चुके हैं,अपने शानदार सूफी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
इन दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।नुसरत फतेह अली खान के कलम को सरदार निंदर सिंह ने बखूबी प्रस्तुत किया।तबले पर शहर के युवा कलाकार नासिर की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।।ज्ञात हो की नासिर खान ने कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार जिसमें गजल सम्राट गुलाम अली खान साहब,पद्मश्री अहमद मोहम्मद हुसैन और कई सुविचार कलाकारों के साथ संगत कर प्रदेश सहित जिले को गौरवान्वित किया है।
एचडी इवेंट के नावेद खान ने बताया कि समय-समय पर इस तरीके के आयोजन शहर में होते रहने चाहिए जिससे संगीत को बचाया जा सकता है।कार्यक्रम का सफल संचालन संगीता तिवारी ने बड़ी ही सफलता के साथ निभाया। अंत में शहर के गणमान्य नागरिक द्वितेंद्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन से आभार प्रकट किया और विश्व संगीत दिवस की कार्यक्रम में आए सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और इस शानदार आयोजन के लिए एचडी इवेंट की तारीफ़ की। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,और सभी ने कार्यक्रम को तहे दिल से सराहा।
कार्यक्रम सफल बनाने में रिंकु छाबड़ा , नासिर खान , कांत दुबे , अमितोज टुटेजा , राजेश जायसवाल , डॉ.शबनम खानम , नावेद खान , नाजिम खान एवं अंबिकापुर के सुधीजन श्रोताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
S.tiwari,
(Samacharvani news, ambikapur)



