बलरामपुर (राजपुर)
(समाचारवाणी)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के प्रदेश सह प्रभारी सुश्री जरिता लेतफलांग आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 7 जूलाई को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे,जहां वह किसान-जवान संविधान महासभा में भाग लेंगे और छत्तीसगढ़ के आम जनों के साथ अपनी बात रखेंगे। इस अवसर पर अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यकर्ता शामिल हों ।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए आज स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजपुर में सुश्री जरिता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ डबल इंजन की सरकार दोहरा व्यवहार कर रही है और इन परिस्थितियों में सरकार के रवैया का विरोध करना आवश्यक हो गया है। छत्तीसगढ़ में महिलाएं,बच्चे बच्चियां अपराध का शिकार हो रही हैं। छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियां जिस तरह से आए दिन अपराधों का शिकार हो रहे हैं, घटनाएं आम हो गई हैं हर 3 मिनट में इज्जत तार-तार हो रहा है महिलाओं और बच्चों के साथ खिलवाड़ जो हो रहा है उस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
जिला अध्यक्ष के. पी. सिंहदेव ने कहा भेस्की पहाड़ी कोरवा परिवार के साथ जो घटना हुई है उसके तार भी भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। अपराध पर सरकार लगाम नहीं लग पा रही है। अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।अपराधियों के घरों में भारतीय जनता पार्टी के झंडा लहरा रहे हैं,जो गठजोड़ की ओर इशारा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने रामानुजगंज अंबिकापुर सड़क की दुर्दशा के बारे में कहा कि अगर सड़क का सुधार नहीं हुआ तो आवागमन बंद हो जाएगा और हम मजबूर होकर सड़क पर बैठेंगे।सड़क को सुधारने के लिए जो रकम आवंटित की गई थी परंतु अब तक सड़क का कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। किसानों को खाद बीज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खाद में मिलावट है खाद्य पत्थर निकल रहे हैं घटिया खाद का विक्रय समितियों के माध्यम से भी हो रहा है।
अल्प प्रवास पर राजपुर पहुंची अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जरिता ने विष्णु सरकार पर जमकर निशान साधा।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी जरिता लेतफलांग ने प्रेस वार्ता करते हुए कहां कि प्रदेश में विष्णु सरकार के द्वारा सुशासन के नाम पर कुशासन चलाया जा रहा हैं प्रदेश में किसान खाद की समस्या से जूझने के साथ ही नकली बीज एवं नकली खाद विक्रेताओं गिरफ्त में फसते जा रहें हैं साथ ही युक्तियुक्तकरण के नाम पर पाठशाला बंद हो रही हैं और सरकार मधुशाला खोलने में व्यस्त हैं वहीं प्रदेश में चाकू बाज़ी के साथ लगातार महिलाओं के साथ अनाचार के मामले बढ़ते जा रहें हैं जिससे कि प्रदेश में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं न्याय के नाम पर प्रशासन ठप्प पड़ा हैं ऐसे अनेकों मुद्दों को लेकर प्रदेश के विष्णु सरकार को घेरने आने वाले सात जुलाई को किसान जवान और संविधान महासभा का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रायपुर में किया जा रहा हैं।
जिनके घर पर भाजपा का झंडा उनपे नहीं हो रही कार्यवाही,एनएच मरम्मत के नाम पर हो रही खाना पूर्ति..
कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव ने प्रेस वार्ता में भाजपा के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि राजपुर के ग्राम भेस्की के पहाड़ी कोरवा के जमीन हड़पने और डराकर आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के घर पर भाजपा का तीन झंडा बंधा रहता हैं जिसके चलते प्रशासन के द्वारा उनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं की जा रही हैं जिसके चलते आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं साथ ही अंबिकापुर से रामानुजगंज़ तक एनएच 343 सड़क की स्थिति खराब जिसके चलते हमेशा दुर्घटना की आशंका के साथ ही सफर करना मुश्किल हो गया हैं और मरम्मत के नाम पर विभाग के द्वारा दस करोड़ रुपए की खाना पूर्ति कर रहीं हैं जल्द ही एनएच के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम,पूर्व मेयर डॉ. अजय तिर्की,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील सिंह,जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता,अशोक सिंह राजू, जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष लालसाय मिंज, विजय पैकरा, सुरेश सोनी,सत्येंद्र पाण्डेय, सत्येंद्र अग्रवाल हीरालाल यादव,अरुण गुप्ता, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बृजेश यादव, नीरज तिवारी,पूरन जायसवाल,विवेक सिंह देव, विष्णु सिंहदेव, संतोष यादव, अर्जुन यादव, विकास गुप्ता,हंसनाथ, देवबली टेकाम, प्रेम रजक,आदित्य विभु, एवं अन्य कांग्रेस जन मौज़ूद रहे।
(Samachar vani news, ambikapur)




