राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा बसाहट तक कोरवा जनजाति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे हैं पक्की सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। राजपुर ब्लॉक के लाऊ से गोंडारीकोना कोरबा बसाहट तक जाने वाली पक्की सड़क पहली बारिश भी नहीं खेल सकी और टूट गई बिना स्लैब और बेस के बनाई गई पुलिया भी पानी के तेज बहाव में बह गई.। शंकरगढ़ के डीपाडीह खुर्द से कतरीकोना तक बनाई जा रही पक्की सड़क भी जगह-जगह से टूट गई है एवं रिटर्निंग वॉल आज ध्वस्त हो गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपए के सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार सामने आने लगा है।
आज राजपुर के ग्राम पंचायत लाउ में क्षतिग्रस्त पुलिया देखने पहुंचे कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टूटी हुई सड़क तक पहुंचे और उन्होंने तत्काल मार्ग मरम्मत हेतु विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। इन्होंने राजपुर ब्लॉक के सभी जनमन योजना के तहत बनाए जा रहे हैं पक्की सड़कों के जांच की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो विरोध प्रदर्शन किया उसका परिणाम अब सामने आने लगा है। भाजपा सरकार में ठेकेदार और अधिकारियों को खुली छुट्टी मिल रही है इससे घटिया निर्माण हो रहे हैं।इधर बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के डीपाडीह खुर्द से कटारी कोण को जोड़ने वाले जनपद योजना की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रिटर्निंग वॉल पूरी तरह टूट कर ध्वस्त हो गई। ज्ञातव्य है कि इन दोनों जगह पर मापदंड के अनुसार निर्माण नहीं किया गया है,और जमकर भ्रष्टाचार होने की खबर मिल रही है। आज लाऊ एवं डीपाडीह खुर्द में टूटी हुई सड़क एवं रिटर्निंग वॉल देखने ग्रामीण जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना राजपुर इकाई द्वारा व्यापक लापरवाही का जमकर विरोध भी किया। कुछ स्थानों पर मरम्मत का कार्य भी करने का प्रयास किया गया,लेकिन कई जगहों पर आवागमन बंद हो चुका है। अधिकारियों एवं तकनीकी हमले के मॉनिटरिंग के बिना चल रहे हैं।कार्यों में भ्रस्टाचार होने की शिकायत कई बार राजपुर के जन्म प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से भी की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते रहा बिना रोक-टोक स्तरहीन ही कार्य होता रहा।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलरामपुर बृजेश यादव ने सड़क निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।उनका कहना है की पुरे जिले मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के जन मन के तहत पहाड़ी कोरवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सड़को का निर्माण कराया जा रहा है वह सड़क विभागीय अधिकारीयों एवं ढेकेदारों के भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। घटिया सड़क निर्माण के लिए युवा कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। 2 महीने पूर्व मे कलेक्टर बलरामपुर को ज्ञापन सौप कर जाँच की मांग की गई लेकिन आज तक जाँच नहीं कराया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के डिवीजन आफिस राजपुर का युवा कांग्रेस के द्वारा घेराव कर प्रदर्शन किया गया था लेकिन शासन और प्रशासन के कानों तक जूँ तक नहीं रेंगा। उसका नतीजा है की पुरे जिले में जन मन योजना के तहत बन रही सड़कें, पुल, पुलिया एवं रिटर्निंग वाल बह जा रही है। जब से भाजपा की सरकार छतीसगढ़ में आई है चारों तरफ भ्रस्टाचार का बोल बाला है। युवा कांग्रेस प्रशासन से मांग करती है की जिले भर निर्माणधीन सड़को की जाँच करा कर गुणवत्ता पूर्ण सड़को का निर्माण कराये,अन्यथा युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के संभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।
(Samachar vani news, ambikapur)









