रजत जयंती के अवसर पर राजीव गाँधी स्कूल में प्ले क्लास का हुआ शुभारंभ

रजत जयंती के अवसर पर राजीव गाँधी स्कूल में प्ले क्लास का हुआ शुभारंभ

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी) 

 राजपुर में राजीव गांधी आदर्श विद्यालय ने आज रजत जयंती समारोह मनाया हर्ष भरे समझ में अतिथियों के बीच कई कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें मुख्य अतिथि राजपुर न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश श्री आलोक पांडे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस राजेंद्र तिवारी थे। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता एवं जिला प्रवक्ता सुनील सिंह  एवं कार्यक्रम संचालन जितेंद्र गुप्ता ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय राजपुर में चंद शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं ने मिलकर वर्ष 2000 में निजी भवन में राजीव गांधी आदर्श विद्यालय की स्थापना पश्चात  इन बीते पच्चीस वर्षों में  राजीव गांधी आदर्श विद्यालय से दर्जनों की संख्या में मेहनती शिक्षकों व प्रतिभावान छात्र बेहतर अध्यापन-अध्ययन के बुते प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक जैसे पदों को शोभायमान कर रहे हैं।विद्यालय ने जहां प्रतिभावान बच्चों के नींव को मजबूत किया वहीं क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति को निरंतर जगाए रखा जिससे कि आज वो अपने कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से अपने माता पिता शिक्षक व अपने नगर का नाम रोशन करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं।



रर जत जयंती पर प्ले कक्षा के शुभारंभ के अवसर पर  उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपुर व्यवहार न्यायलय के वरिष्ठ न्यायाधीश आलोक पांडेय ने कहा कि शिक्षक ही हम सभी को ज्ञान देकर हमें प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर,इंजीनियर व अन्य क्षेत्रों के लिए प्रतिभावान बनाते हैं, हमें हमेशा अपने शिक्षकों के बताए राह का अनुसरण के साथ ही शिक्षकों का आदर करना चाहिए और अपनी रूचि अनुसार पढ़ाई में मन लगाकर करना चाहिए। न्यायधीश ने संस्था के  कार्यों की प्रशंसा की।कार्यक्रम को पूर्व राजेंद्र तिवारी, सुनील सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संतोष सिंह, विशवास कुमार गुप्ता , अनिल सोनी व स्कूल के शिक्षक अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित होने के साथ ही कार्यक्रम में मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के संरक्षक जितेंद्र गुप्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)