एसपी ने टीआई और 2 प्रधान आरक्षकों को किया सस्पेंड, बिना सूचना भेजा था पश्चिम बंगाल
कुसमी (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
कुसमी के प्रभारी निरीक्षक ललित यादव ने कुसमी थाने के प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा और प्रांजुल कश्यप को नोटिस तामिली के लिए आसनसोल (पश्चिम बंगाल) के लिए भेजा था, लेकिन उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति नहीं ली थी।
दोनों पुलिस कर्मचारी तमिली पर अमल करने के बजाय आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त थे। इस पर आरोपित कर्मियों पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र को लाइन में अटैच कर दिया।
पुलिस विभाग में इस अनुशासन हीनता को गंभीरता से लिया गया है, और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



