बलरामपुर (राजपुर)
(समाचारवाणी)
जिला पंचायत बलरामपुर के सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा राजपुर विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत 'मोर गांव मोर पानी' महाअभियान के तहत विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत कर्रा, गोपालपुर, परसागुड़ी, खोडरो, खुखरी, कुंदी, चिलमा कला, बुढाबगीचा सहित अन्य ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर श्रमदान से निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पार्टिसिपेटरी पार्टिसिपेशन की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान से ग्राम स्तर पर जल संरक्षण की ओर जिला अग्रसर है। मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत 30 जून से 7 जुलाई 2025 तक जिलों में जल संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्रमदान से अपनी , बाड़ी, कोठार जैसी जगहों पर सोखता का निर्माण किया गया। इस पहल से ग्रामीण स्तर पर जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे घर का पानी घर में और गांव का पानी गांव में रोककर जल संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल होगा।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तोमर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजपुर इलाके में आवास निर्माण की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर आवास निर्माण में समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आवास हितग्राहियों के घर में नामांकन कार्य भी किया गया। विभिन्न भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, शैक्षिक केंद्र, विद्यालय, छात्र-छात्राओं के आश्रम और राजपुर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक कार्यकलापों की जानकारी ली।


