जर्ज़र नेशनल हाइवे की जानलेवा स्थिति के विरोध में युवक कांग्रेस करेगी चक्का ज़ाम

जर्ज़र नेशनल हाइवे की जानलेवा स्थिति के विरोध में युवक कांग्रेस करेगी चक्का ज़ाम

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर

(समाचारवाणी)

 अंबिकापुर रामानुजगंज नेशनल हाईवे क्रमांक 343 के जर्जर हालत को देखते हुए आज युवक कांग्रेस ने राजपूत एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंप कर आगामी 9 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर तहसील कार्यालय के सामने चक्का जाम एवं विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी दी है।इन्होंने इस आशय का पत्र एसडीएम राजपुर के माध्यम से जिला प्रशासन को प्रेषित किया है,जिसमें उन्होंने जर्जर हालत और नेशनल हाईवे के मरम्मत न होने, प्रतिदिन दुर्घटना होने आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम का निर्णय लिया है। आज युवा कांग्रेस के बलरामपुर जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज तिवारी की मौजूदगी में राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर 9 जुलाई को मुख्य मार्ग में तहसीलदार कार्यालय के सामने चक्का जाम करने संबंधी ज्ञापन दिया है। जिला अध्यक्ष बृजेश यादव और युवा कांग्रेस नेता नीरज तिवारी ने इससे पूर्व भी जिला प्रशासन को खराब सड़क में सुधार कार्य करने,राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा गेउर,गागर  पुल सहित बड़े-बड़े गढ़ों को भरने, जर्जर सड़क के मरम्मत को लेकर ज्ञापन सौंपा था और शीघ्र सड़क सुधार की मांग की थी। लेकिन कुछ स्थानों पर मिट्टी डालकर खाना पूर्ति किए जाने के बाद विभाग द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है और आम जन जीवन पर इसे व्यापक असर पड़ रहा है। प्रतिदिन वाहनों की दुर्घटना और राजगीरों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस मार्ग में यात्रा करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। युवक कांग्रेस ने कहा है कि अगर शीघ्र मार्ग सुधार नहीं किया जाएगा तो युवक कांग्रेस व्यापक आंदोलन जारी रखेगी।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में ज्ञापन देने में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीरज तिवारी,एन. एस. यू. आई के पूर्व जिलाधक्ष रुपेश यादव,पंकज ठाकुर ,पंकज यादव,आलोक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)