जनमन सड़क, स्कूल, राशन दुकानों का विधायक ने किया भ्रमण, व्यवस्था सुधार हेतु दिए निर्देश

जनमन सड़क, स्कूल, राशन दुकानों का विधायक ने किया भ्रमण, व्यवस्था सुधार हेतु दिए निर्देश

samacharvani.com
0


राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

 आज सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने बरियों क्षेत्र के अपने सघन दौरे में स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इन्होंने जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। राशन दुकानों में राशन वितरण की जानकारी ली, और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के जनमन योजना के तहत बन रहे सड़कों के गुणवत्ता का निरिक्षण किया।साथ ही ग्रामीणों की मांग पर नाली बनाने हेतु पहल की।सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने आज शासकीय प्राथमिक शाला अमड़ीपारा का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमे लापरवाही और अव्यवस्था को देखकर प्रधानपाठक को व्यवस्था सुधारने के  निर्देश दिए।


उसके बाद  विधायक  श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने पी.एम. जनमन के तहत बन रही टुकु पखना से घटगांव तक सभी  सडक का निरीक्षण किया। घटगांव में ग्रामीणों ने किनारे नाली न होने की वजह से घरों में पानी घुसने की शिकायत की।सामरी विधायक ने  तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को और ठेकेदार को दूरभाष से  चर्चा कर नाली निकालने का निर्देश दिया। ग्रामवासियो ने उचित मूल्य की दुकान के लिए एक भवन की मांग की।

 सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने बरियों इलाके के अपने सघन दौरे के दरमियान आज बरियों में उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया, और सभी उपस्थित ग्राम वासियों से राशन कार्ड पर मिलने वाली राशन की जानकारी ली और 3 महीने का राशन सभी हितग्राहियों को कार्ड के अनुसार वितरित करने का निर्देश दिया।इन्होंने कहा कि राजपुर ब्लॉक में सभी गांव के दूर दराज़ इलाकों में हर हितग्राही और गरीब को समय पर पूरा राशन मिले इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। इन्होंने तहसीलदार राजपुर, एसडीएम और खाद्य निरीक्षक को सभी राशन दुकानों के मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान मण्डल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, महामंत्री सुनील जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, सुरेश तिर्की,अमड़ीपारा के सरपंच धर्मपाल,उपसरपंच हसीब, हसन,उपेंद्र गुप्ता, चंदर पैकरा,और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)