प्रधान मंत्री ग्राम सड़क की जनमन योजना के तहत सड़कों में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, कार्यालय का हुआ घेराव

प्रधान मंत्री ग्राम सड़क की जनमन योजना के तहत सड़कों में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, कार्यालय का हुआ घेराव

samacharvani.com
0




 राजपुर ( बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलरामपुर बृजेश यादव के नेतृत्व में  प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग द्वारा कराए जा रहे घटिया सड़क निर्माण को लेकर राजपुर में आज कांग्रेसी कार्यकर्त्ता ने धरना प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना राजपुर कार्यालय  का घेराव किया गया।कांग्रेसी प्रदर्शन कारियों ने कलेक्टर, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।



बृजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जन मन योजना में सामरी विधानसभा के तीनो ब्लाको में  पहाड़ी कोरवा बसाहट तक लगभग पचास सड़कों का निर्माण करोडो के लागत से कराया जा रहा है,जिसमे विभागीय अधिकारियो के सहमति से ठेकेदारों के द्वारा बेहद घटिया स्तर का निर्माण कराया जा रहा है,इसकी शिकायत पूर्व में कलेक्टर बलरामपुर से ज्ञापन सौप कर किया गया था,लेकिन उस पर कोई पहल नहीं किया गया। घटिया सड़कों का निर्माण लगातार जारी है जिसके विरोध में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं कार्यालय का घेराव किया गया।

अगर प्रशासन के द्वारा अगर निर्माण कार्यों की जाँच नहीं कराई जाती है तो आगे और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा,और घटिया सड़क मामले को सदन में भी उठाया जाएगा।सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलरामपुर राजेंद्र तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के मंत्री विधायक सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं रोज नये खुलासे हो रहे हैं और इनके शासन में इनके अधिकारियो से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा की जन मन योजना के तहत पहाड़ी कोरवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है,लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेट चढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार बिलकुल बर्दास्त नहीं करेगी। अंचल की जनता की आवाज़ को मुखरता से उठाती रहेगी।

राजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,  जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा की जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से भर्ष्टाचार चरम पर है।स्कुल बंद किये जा रहे हैं दारू दुकान खोले जा रहेहैं। शिक्षकों एवं स्कुल के कर्मचारी को नौकरी से हटाया जा रहा है चारो ओर भ्रष्टाचार भाजपा के सत्रह महीने में फैला हुवा है,और उनके अधिकारी भी बेलगाम हो गए हैं जन के तहत बन रही सड़कों का बुरा हाल है बनते के साथ सड़क उखाड़ने लगी है, सरकार एवं उनके अधिकारी भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लालसाय मिंज, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष इंजीनियर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामबिहारी यादव,किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव बृजेश मिश्रा, युवा कांग्रेस शामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर,एन एस यू आई पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश यादव ने सभा को सम्बोधित किया इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य अमीन साय, तेजप्रताप सिंह, प्रयाग यादव, पंकज ठाकुर, अभय सोनी, विकाश यादव,आशीष जायसवाल, शिवबालक राम सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।









(समाचार वाणी न्यूज़, अंबिकापुर )

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)