मंत्री विधायक के खिलाफ अपशब्द कहना कर्मचारी को पड़ा भारी,भेजा गया जेल

मंत्री विधायक के खिलाफ अपशब्द कहना कर्मचारी को पड़ा भारी,भेजा गया जेल

samacharvani.com
0




अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

जनपद पंचायत राजपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 संतोष मिश्रा को प्रदेश के मंत्री एवं विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जनपद पंचायत राजपुर में पदस्थ लिपिक संतोष मिश्रा का सोशल मीडिया पर  एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा के खिलाफ अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं।

ऑडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।उन्होंने राजपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए  राजपुर पुलिस ने संतोष मिश्रा के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों और गरिमा का घोर अपमान है. यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की मर्यादा को ठेस पहुंचाने जैसा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

भाजपा पदाधिकारीयों ने कराई एफ. आई.आर. 

राजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव ने पार्टी कार्यकर्ता जिला महामंत्री संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल,  व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,  जनपद अध्यक्ष विनय भगत, मुकेश कश्यप,मण्डल अध्यक्ष, जितेन्द्र जायसवाल, विवेक जायसवाल एवं दीपक मित्तल ने राजपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बरियों जितेन्द्र जायसवाल के वाट्सएप से उसे ऑडियो मैसेज आया था।


Samachar vani news

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)